फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में गवाया समय, 9वीं के छात्र की मौत

Sat, 16 Aug 2025 01:11 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

परिजनों को पता चला कि अमन को सांप ने काटा है। परिजन उसे आनन-फानन झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। हालत में सुधार न होने पर अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम जहाजपुर निवासी कक्षा 9वीं का छात्र अमन 14 अगस्त की रात को अपने पिता संतोष के साथ कमरे में जमीन पर सो रहा था। सुबह करीब 3 बजे संतोष उठकर बरामदा में सोने को चला गया था। सुबह 4 बजे अमन ने अपने पिता को जगाया और कहा कि कमरे में सांप है। परिजनों ने कमरे में खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद अमन सो गया। करीब आधा घंटे बाद कमरे में सांप दिखाई दिया तो अमन को उसकी मां ने जगाया। परिजनों को बुलाया तो उन्होंने सांप को मार दिया। कुछ देर बाद अमन को उल्टियां होने लगी। तब परिजनों को पता चला कि अमन को सांप ने काटा है। परिजन उसे आनन-फानन झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। करीब एक से डेढ़ घंटे तक झाड़फूंक कराने के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ। तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें