फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Accident: कच्चा टपरा गिरने पिता-पुत्र मलबे में दबे, पुत्र की मौत

Wed, 06 Aug 2025 02:07 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी

सार

ललितपुर में बड़ा हादसा हो गया है। भैयालाल अपने 11 साल के बेटे के साथ सो रहा था, सुबह करीब 4 बजे के वक्त कच्चा टपरा भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से पुत्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन
मलबे में तब्दील कच्चा टपरा - फोटो : अमर उजला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैलार निवासी भैयालाल (35) मंगलवार की रात को 11 साल के पुत्र निशांक के साथ टपरे के घर में सो रहा था। उसी टपरे के नीचे पास में ही उसकी पत्नी कस्तूरी दो बेटियों और एक बेटे के साथ सो रही थी। सुबह करीब 4 बजे आधा टपरा अचानक से भरभराकर गिर गया। जिसमें पिता-पुत्र मलबे के नीचे दब गए। जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला  गया और मेडिकल कालेज लेकर पहुंचाया। यहां चिकित्सको ने निशांत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पिता का का इलाज किया जा रहा है। निशांक कक्षा 3 में पढता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें