फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: किसानों को कृषि यंत्र बिल अपलोड करने के लिए समय दिए जाने की मांग

Tue, 22 Sep 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कृषि विभाग ने अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन किया लेकिन डीलर व निर्माता सूची जारी नहीं की। इससे कई किसान बिल अपलोड नहीं कर पाए। अधिकृत डीलर और चयनित किसानों ने एडीएम व डीडी कृषि को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि चयनित किसान को स्वीकृत डीलर से यंत्र खरीदकर बिल पोर्टल पर अपलोड करना होता है। सूची के अभाव में लगभग 40 फीसदी किसान तय तिथि तक बिल अपलोड नहीं कर सके। कइयों को अंतिम तिथि की एसएमएस सूचना भी नहीं मिली। डीलर और किसानों ने सूची जारी करने तथा बिल अपलोड की अवधि बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन पर सुनील पटेल, सोनू पटेल, विवेक, ग्यानीदेवी, लोकेंद्र सिंह समेत अन्य के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें