फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हालत बिगड़ने से महिला की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बरखिरिया निवासी संगीता पत्नी रवींद्र को 25 दिन पहले प्रसव हुआ था, जिसमें उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर कुछ दूरी पर बाड़े में जाने के दौरान उसे अचानक चक्कर आने लगे और उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। अभी इलाज चल ही रहा था कि अचानक से उसकी हालत अधिक बिगड़ गई और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार 25 दिन पहले महिला को प्रसव होने के कारण उसमें खून की अधिक कमी हो गई थी, जिसकी वजह से उसकी अचानक से हालत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें