फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। निर्माणाधीन मकान पर लेंटर डालते समय मजदूर को हाइटेंशन लाइन से करंट लग गया। इससे वह झुलसकर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत बानौनी गांव निवासी हल्के (26) पुत्र किशोरी सहरिया बुधवार को एक ठेकेदार के साथ पनारी गांव में निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी कर रहा था। काम करते समय वह वहां से गुजरी हाइटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लग गया। इससे झुलसकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन साथी मजदूर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई-चार बहन में छोटा था। उसका एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें