फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआ, तालाब व चेकडैम पूरे होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने 524 ब्लास्ट कुओं, पांच तालाब और चार चेकडैम को वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य लघु सिंचाई विभाग पूरे कराएगा। काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना पड़ेगा, 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को काम पर नहीं लिया जाएगा उन्होंने कहा कि कोविड-19 की सुरक्षा संबंधी गाइडलाइंस का पालन कराना नोडल अधिकारी का उत्तरदायित्व होगा। संबंधित कार्य स्थलों पर कामगारों के बीच सोशल डिस्टेंसिग दो मीटर से अधिक के नियमों का पालन करना होगा। कोरोना से बचाव हेतु भारत सरकार/ राज्य सरकार/ जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार हाथ धोने की व्यवस्था, मास्क एवं सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाण्गा। कार्यस्थल तक सामग्री /मशीनरी की ढुलाई हेतु उत्तरदायित्व संबंधित ठेकेदार का होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी अनिवार्य होगा। कार्यस्थल पर 65 वर्ष से अधिक उम्र के कार्मिक/ श्रमिक एवं बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को किसी भी दशा में नहीं लगाया जाएगा। किसी श्रमिक/कार्मिक में कोरोना वायरस संक्रमण का लक्षण दिखायी देने पर तुरंत जिला प्रशासन/ स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना होगा। कार्यस्थल पर कार्य करने वाले श्रमिक/ ठेकेदारों/ ठेकेदार प्रतिनिधियों को मोबाइल में ‘आरोग्य सेतु’ एप इंस्टाल कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि नियमों/ शर्तों का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में हॉट स्पॉट बनने अथवा भारत सरकार/राज्य सरकार के आगामी निर्देशों के अनुसार कभी भी आदेश वापस लिया जा सकेगा। आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्राविधानों का पालन कराया जाएगा। ------------------- इन्हें दी गई जिम्मेदारी नोडल अधिकारी/ अवर अभियंता आरबी पस्तोर को ब्लाक महरौनी में 40 ब्लास्ट कुएं, अवर अभियंता राजा भइया को ब्लाक मड़ावरा में 88 कुएं, अवर अभियता एसएम रिछारिया को ब्लाक बिरधा में 72 कुएं, अवर अभियंता अशोक कुमार तिवारी को ब्लाक बार में 60 कुएं, अवर अभियंता आरके सिंह भदौरिया को ब्लाक बार में 36 कुएं, अवर अभियंता आरके सिंह भदौरिया को ब्लाक तालबेहट में 80 कुएं, अवर अभियंता अरुण कुमार को ब्लाक तालबेहट में 56 कुएं, अवर अभियंता अरुण कुमार को ब्लाक जखौरा में 56 और अवर अभियंता रामप्रकाश शर्मा को ब्लाक जखौरा में 36 कुओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। -------------------- यहां बनेंगे चेकडैम व तालाब ब्लाक जखौरा के ग्राम जिजियावन और ग्राम खिरियाखुर्द में चेकडैम, तालबेहट के ग्राम एवनी में चेकडैम, बिरधा के ग्राम अनौरा रपटा में चेकडैम, ब्लाक जखौरा के ग्राम छिपाई में तालाब, ब्लाक बार के ग्राम पुराधनकुआं में तालाब, ग्राम मौगान में तालाब और ग्राम सेमराडांग में तालाब, ब्लाक बिरधा के ग्राम धौर्रा में तालाब बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें