फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों की हो रही कोविड जांच जारी, लेकिन वैक्सीनेशन हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में सरकारी अस्पतालों में मरीजों के उपचार से पहले भले ही कोविड जांच कराई जा रही हो, लेकिन अब यहां टीकाकरण बंद हो गया है। यहां करीब एक सप्ताह से कोविड की वैक्सीन खत्म हो गई है। 12 से 14 वर्ष तक बच्चों को बिना टीका लगाए वापस होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बीते माहों पूर्व टीकाकरण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जागरूक अभियान चलाया गया। जिसमें समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया गया। बैठक व बैनर पोस्टर लगाकर कर जागरुक किया गया। लेकिन, अब संक्रमण को लेकर विभाग लापरवाह हो गया है। हालत यह है कि एक सप्ताह से कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन नहीं पहुंचाई गई है। ऐसे में बच्चों को टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। जबकि वर्तमान में 12 से 14 साल के लक्ष्य 51,746 के सापेक्ष प्रथम डोज 43660 बच्चों को और दूसरी डोज 40,831 बच्चों को लगाया गया है। इस प्रकार दूसरी डोज 78.91 फीसदी हुआ है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 22 फीसदी बच्चे अब भी टीकाकरण से वंचित बने हुए हैं।
यह हो चुका टीकाकरण
लाभार्थियों की श्रेणी - लक्ष्य - प्रथम - प्रतिशत - द्वितीय - प्रतिशत
12 से 14 वर्ष - 51746 - 43660 - 84.37 - 40831 - 78.91
15 से 17 वर्ष - 85678 - 76140 - 88.87 - 74036 - 86.41
18 वर्ष से अधिक - 919567 - 928931 - 101 - 856506 - 93.16
प्रीकॉशन डोज - 714926 - 239430 - 33.49
12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण के लिए डिमांड भेजी है, लेकिन अब तक टीका प्राप्त नहीं हुआ है। मिलने पर बच्चों को तुरंत टीका लगाया जाएगा। - डॉ. हुसैन खान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें