मोहल्ला चौबयाना के कोटेदार वीरेंद्र जैन की दुकान नदीपुरा के बार्डर पर है, जहां पर पुलिस ने बैरीकेड कर दिया है। 15 मई से राशन बंटना है। ऐसे में कोटेदार के सामने समस्या आ गई है। शहर में एक मरीज कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद से मोहल्ला नदीपुरा का क्षेत्र सील कर दिया गया। यहां पर किसी को आने जाने की इजाजत नहीं है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए बेरीकेड तक ही व्यक्ति जा सकता है। ऐसे में कोटेदार को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करे। क्योंकि, कोरोना संक्रमण काल में कोटेदारों को निशुल्क राशन बांटने के निर्देश हैं।