राजस्थान के कोटा से लौटे छात्र- छात्राओं की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है। अब तक जिले में हुई जांचों में सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। कोटा में कोचिंग कर रहे 36 छात्र- छात्राएं वापस आने के बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था। सभी के सैंपल लेकर जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट आ गई है। किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्योंकि, राजस्थान में कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है। सभी छात्र- छात्राएं वहां से वापस आए थे। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी के सैंपल लेकर जांच कराई थी।