फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का फसल बीमा का पैसा आया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान फसल बीमा के लिए पिछले साल से परेशान हैं। बार- बार प्रदर्शन करने के बाद आखिरकार प्रशासन ने उनकी बात सुन ली और अब किसानों का फसल बीमा का रुपया आ गया है। पैसा जल्द ही आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा। किसान खरीफ फसल के बीमा की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय पर लॉकडाउन शुरू होने से पहले धरना प्रदर्शन किया था, तब उन्हें एक सप्ताह का आश्वासन दिया गया था। एक सप्ताह बाद कुछ पैसा भेजा गया, लेकिन इसके बाद से किसान बीमा के पैसे का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान बैंक कर्मियों ने प्रक्रिया पूरी कर ली और किसानों के बैंक खाते में पैसा भेजने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें