ललितपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने शुक्रवार को लखीमपुर किसान स्मृति दिवस पर स्मृति दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रसन्न जैन नौहरकलां, सपा प्रवक्ता खुशाल चंद साहू, अमर सिंह यादव, सोबरन सिंह फौजी, सुरेंद्र पाल यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, राम प्रताप सिंह, हरि सिंह यादव, रामदास श्रोतीय, अधिवक्ता प्रताप यादव, संतराम यादव, विशाल यादव, नरेंद्र रैकवार आदि उपस्थित रहे।