- भाईचारा बनाओ यात्रा का बिजरौठा में हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजरौठा/तालबेहट। जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा बृहस्पतिवार को ग्राम बिजरौठा में पहुंची। पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। तालबेहट के ग्राम तेरई फाटक से प्रारंभ हुई यात्रा रामपुर,बरौदाड़ाग,पारौन बार आदि ग्रामों से गुजर कर महरौनी पहुंची इसके बाद मिर्चवारा आदि ग्रामों से होकर जिला मुख्यालय ललितपुर से सिलग्न, दैलवारा, जखौरा होती हुई बिजरौठा के मजरा बोलारी चौराहा पर पहुंची। बाबूसिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को स्वागत हुआ। बाबू सिंह ने लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रदेश की सरकार एवं प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कराकर उच्च स्तरीय मांग करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा दिलाने के लिए आवाज उठाई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा ने जनता से गरीबी और अशिक्षा को दूर करने के लिए जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी को विधानसभा व संसद में भेजने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव संतोष सिंह, अजीत प्रताप, चंद्रसेन पाल, कालीचरण, जिला प्रभारी रामरतन कुशवाहा, गोलू, रूपलाल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी यात्रा में मौजूद रहे।