फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक साल तक जिला जेल में निरुद्ध रहा खान मुबारक

Tue, 13 Jun 2023 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को माफिया खान मुबारक की हरदोई में मौत हो गई। माफिया खान मुबारक का जनपद से नाता रहा है।
विज्ञापन

जिला कारागार में उसे अंबेडकरनगर जिला कारागार से 27 सितंबर 2020 को ललितपुर जिला कारागार में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया था। जिला कारागार प्रशासन के अनुसार खान मुबारक ने यहां निरुद्ध रहने के दौरान हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए लखनऊ जेल शिफ्ट करने की मांग की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

हालांकि उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ सहित अन्य जिले की न्यायालयों में पेशी के लिए ले जाया जाता रहा। खान मुबारक को 24 सितंबर 2021 को उसे लखनऊ की जेल शिफ्ट कर दिया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें