शहर भर में खाली पड़े प्लाटों में कचरा डाला जा रहा है। यह समस्या दिनोंदिन गहराती जा रही है। कचरा की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। बदबू के कारण लोगों का बुरा हाल है। राजपूत कॉलोनी में खाली प्लाटों में कचरा भरा पड़ा है। इस कारण लोगों को असुविधा हो रही है। मच्छर बढ़ गए हैं तथा बदबू के कारण लोगों को रह पाना मुश्किल हो रहा है। मोहल्लेवासी नगर पालिका से कई बार मांग कर चुके हैं कि खाली प्लाटों को साफ कराकर बंद किया जाए, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।