तालबहेट के पास राजमार्ग पर ग्राम बेटा के पास सड़क के किनारे खड़ी एक डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दतिया के इंदरगढ़ निवासी प्रकाश था। वहीं, ग्राम गनेशपुरा में एक ग्रामीण श्रदालु भगवान के दर्शन के लिए साइकिल से मंदिर जा रहा था, उसे अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।