फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेन से टकराकर ड्यूटी कर रहे कीमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ड्यूटी पर तैनात कीमैन सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
मोहल्ला गांधीनगर में चिरागशाह के पास रहने वाले सोहन लाल विश्वकर्मा (40) रेलवे विभाग में कीमैन के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर चल रही थी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह अन्य साथियों के साथ ट्रैक की जांच कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजरे करीब डेढ़ किलोमीटर ट्रैक को चेक कर चुके थे, 500 मीटर शेष था, तभी भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार केरला एक्सप्रेस से सोहनलाल टकरा गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख साथी कर्मियों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर में परिजन भी पहुंच गए। मृतक चार भाइयों का इकलौता छोटा भाई था। उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें