ललितपुर। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा राजा गौर ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत खुद को रानी लक्ष्मी बाई बता रही हैं। लेकिन कहने भर से कोई गो मांस खाने वाली अभिनेत्री रानी लक्ष्मी बाई का स्थान नहीं ले सकती। वह उनके पैरों की धूल तक नहीं छू सकती। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई झांसी और बुंदेलखंड ही नहीं अपितु समूचे राष्ट्र का गौरव हैं। रानी लक्ष्मी बाई ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थीं। उक्त बातें जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रेखा राजा गौर ने कही। इसका विरोध करते हुए जिला महिला कांगेस कमेटी के सदस्यो ने घंटाघर के पास एकत्रित होकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कंगना रणौत का पोस्टर जलाया। इस दौरान कमेटी की सभी महिला सदस्य मौजूद रहीं।