ललितपुर। जिले के वन क्षेत्रों में जंगली जानवरों के शिकार होेने लगा है। सोमवार को एक शिकारी को वन विभाग की टीम जंगली सूकर का शिकार करते पकड़ा। वन विभाग ने शिकारी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
तहसील पाली अंतर्गत गांव बंट के वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम भ्रमण कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि जंगल में कुछ शिकारी सक्रिय हैं और जंगली जानवर का शिकार कर रहे हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम जंगल में संभावित क्षेत्र में खोजबीन में जुट गई थी। टीम ने रंगपाल निवासी गांव सिंगेपुर को पकड़ लिया। उसके थैले में सूकर का मांस था। पूछताछ में आरोपी शिकारी ने जंगली सूकर का शिकार करने की बात कबूल की। वन रेंज ललितपुर में आरोपी शिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया और न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी ललितपुर रेंज भोला सिंह ने बताया कि वन क्षेत्रों में जंगली जानवरों का शिकार रोकने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं।