जिले में कोरोना से पहली मौत हुई है। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात काउंसलर की मौत बीते रोज हो गई थी। उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए कोविड प्रयोगशाला में जांच की गई, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से उसकी मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले काउंसर की कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हुई मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया गया है। सामुदायिक आश्रय स्थल पर मृतक की ड्यूटी थी। ऐसे में पता किया जा रहा है कि वह किस - किस के संपर्क में आया था।