फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहतकिट

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगराखुर्द। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन से दैनिक मजदूरी कर भरण-पोषण करने वाले गरीब परिवारों व निराश्रितों के लिए खानपान का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे जरूरतमंदों को राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुरेश पंथ और मनोज कुशवाहा ने खाद्य सामग्री किट वितरित की। नाराहट क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों नाराहट, गौना, डोंगराखुर्द, दिगवार, धौलपुरा, गदौरा और बनयाना में जरूरतमंद और निराश्रित गरीब परिवारों को राहत सामग्री किट प्रदान की गई। मनोज कुशवाहा ने कहा कि सभी लोग जागरूक होकर लॉकडाउन का पालन करें। घरों में रहें और सड़कों पर न निकलें। स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरे को सुरक्षित रखें। सरकार सभी की चिंता कर रही है। इस दौरान थाना प्रभारी नाराहट आनंद पांडेय, सुरेंद्र कुमार, सोनू चौबे, मनोज कुशवाहा,  ढल्लन महाराज, पंकज नायक, अरस्तु उपाध्याय, राजीव पुरोहित, नीतेश राठौर, क्रिश कुशवाहा, अनिल यादव, सोनू सोनी, प्रदीप कुशवाहा, संतोष साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें