कोरोना के चलते तालबहेट कस्बा के मोहल्ला हटवारा निवासी बार संघ तालबेहट के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र बिलगैंया के 42 वर्षीय पुत्र की इंदौर में मौत हो गई। वह इंदौर में ईगल सीड्स एंड बायोटेक लिमिटेड में मैनेजर थे। उनकी पत्नी और बच्चे भी कोरोना संक्रमित होने के कारण आइसोलेटेड हैं। मृतक का इलाज अरविंदो अस्पताल में चल रहा था। उनके शव को जिले में लाने की अनुमति नहीं है। मृतक के भाई नीदरलैंड गए हुए हैं। लेकिन, लॉकडाउन के कारण उन्हें आने की अनुमति नहीं मिल रही है। उनकी मृत्यु से मोहल्ले में शोक की लहर है। हर कोई कोरोना से डर रहा है।