झांसी। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलाई जा रही देश की 11वीं सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय कर दिया गया है। चेयर कार में झांसी से भोपाल जाने पर 990 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने पर 1760 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि, झांसी से निजामुद्दीन तक का चेयर कार का किराया 1285 और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2255 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा झांसी से ग्वालियर जाने पर चेयर कार में 550 और एग्जीक्यूटिव क्लास में 985 रुपये, जबकि झांसी से आगरा कैंट का चेयर कार का किराया 755 और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1405 रुपये तय किया गया है। गाड़ी में 16 कोच हैं। इनमें 14 चेयर कार व दो एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच हैं। गाड़ी में रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। ब्यूरो