फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 15 महीने बाद स्टेशन के नाम के साथ जुड़ा झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंद्रह महीनों के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार अब जाकर रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के साथ झांसी नाम जोड़ दिया है। इसके साथ ही स्टेशन का कोड वीजीएलबी की जगह वीजीएलजे हो गया है। यह नया कोड एक-दो दिन में टिकटों पर भी प्रिंट होकर आने लगेगा।
विज्ञापन

झांसी के रेलवे स्टेशन का नाम 31 दिसंबर 2021 को बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया गया था। नाम बदलने के बाद से रेल टिकटों पर जेएचएस (झांसी) की जगह वीजीएलबी (वीरांगना लक्ष्मीबाई) प्रिंट होकर आने लगा था। इससे तमाम यात्री झांसी के स्टेशन की पहचान नहीं कर पाते थे। ऐसी तमाम शिकायतें रेलवे के पास पहुंची थीं। इस पर रेल प्रशासन ने मई 2022 में स्टेशन पर लगे बोर्डों पर वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ झांसी जोड़ दिया था। रेलवे ने यह काम स्थानीय स्तर पर किया था, जिससे टिकट पर झांसी अंकित होकर नहीं आ रहा था। लेकिन, शुक्रवार को रेलवे ने अधिकारिक रूप से स्टेशन के नाम पर वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ झांसी जोड़ दिया है। इसके साथ ही एक-दो दिन के भीतर टिकटों पर वीजीएलजे प्रिंट होकर आने लगेगा। इसके अलावा रेलवे के सभी कामकाज में इसी नए कोड का इस्तेमाल किया जाएगा।

रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन के नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ झांसी जोड़ दिया गया है। एक-दो दिन में रेल टिकटों पर झांसी के स्टेशन का नया कोड वीजीएलजे प्रिंट होकर आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें