फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झांसी ने मऊरानीपुर की टीम को 14 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। गुरुवार को नगर पंचायत के तत्वावधान में चल रहे महरौनी महोत्सव अंतर्गत स्थानीय सीबी गुप्ता प्ले ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच झांसी और मऊरानीपुर की टीमों के मध्य खेला गया। झांसी ने 14 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

झांसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाए। मऊ रानीपुर की भी शुरुआत अच्छी रही। हर्षित और ऋतिक ने अच्छे शॉट खेले लेकिन ओपनिंग जोड़ी आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज खास प्रभावित नहीं कर सका। मैच आखिरी ओवर तक गया और रोमांचक स्थिति में पहुंचा लेकिन मऊरानीपुर की टीम 14 रन से यह मुकाबला हार गई। झांसी की ओर से 25 रन बनाने और दो विकेट हासिल करने वाले अनिकेत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर रानू हाशमी, गोलू अहिरवार, कमेंटेटर सूर्यकांत त्रिपाठी और स्कोरर रोहित जोशी रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनियां ने उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच दातार क्रिकेट क्लब परवई और गौर क्लब सागर के मध्य खेला गया, जिसे परवई की टीम ने जीता। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अशोक कुमार उपाध्याय ने मैच का शुभारंभ किया। उप निरीक्षक मुलायम सिंह, सचिन सोनी, विनय दुबे भोले, अनिल जोशी, आनंद त्रिपाठी, प्रदीप पटेरिया, गोलू रावत, पंकज रावत, गणेश राय, संजय पांडेय भारत, अवधेश खरे, संजय भौंडेले, ब्रजेश अहिरवार, नारायन सिंह, कय्यूम अली, बल्लू साहू, गयासीराम सेन, अमित नायक, नानू जोशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें