फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रिटायर्ड कमांडेंट के घर से लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कड़ेसराकलां/ललितपुर। आरपीएफ के रिटायर्ड कमांडेंट के घर में सेंध लगाकर चोर अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पार कर ले गए। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
कोतवाली तालबेहट के कड़ेसराकलां निवासी जयसिंह बुंदेला आरपीएफ में कमांडेंट थे। सेवानिवृत्त होने के बाद अब वह गांव में शीतला मंदिर के पास मकान में परिवार सहित रहते हैं। शनिवार रात जयसिंह बुंदेला अपने मकान के बाहरी छत पर सो रहे थे, जबकि पुत्र आदर्श व पुत्रवधू नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे आदर्श ने पिता को जगाया और बताया कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। देखा तो पाया कि चोरों ने चार कमरों में घुसकर सामान तितर बितर कर रखा था।
विज्ञापन

पहली मंजिल पर स्थित कमरे में रखी पुत्रवधू की अलमारी का लॉक खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। पलंगपेटी भी खुली थी। अलमारी के लॉकर को देखा तो पाया कि उसमें रखे करीब 22 तोला सोने, 500 ग्राम चांदी के जेवरात व 30 हजार नकद रुपये चोरी हो गए थे। इसकी खबर लगते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सीओ तालबेहट कुलदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक जांच टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। गृहस्वामी जयसिंह बुंदेला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।

ये जेवरात ले गए चोर: जयसिंह बुंदेला ने बताया कि चोर चार तोले का सोने का हार, एक तोला सोने की बिछिया, 12 ग्राम सोने की चेन, 2.5 तोला सोने का मंगलसूत्र, छह ग्राम सोने का भाला, तीन तोला सोने की चूड़ी, 2.5 तोला सोने का मंगलसूत्र, 1.25 तोला सोने का ब्रासलेट, सोने की छह अंगूठी, 1.25 तोला सोने की झुमकी, तीन तोला सोने का पायल, बच्चों की सोने की हाय, 500 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने खिड़की की जाली तोड़ी, सरिया काटकर अंदर पहुंचे: मौके के हालात देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर मकान की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित थे। चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में स्थित खिड़की में लगी लोहे की जाली को तोड़ा और सरियों को काटकर अंदर घुसे। कमरे में चाबियां रखी थीं, उन्हें उठाया और पहली मंजिल का ताला खोलकर दूसरी मंजिल पर पहुंचे। यहां अलमारी के पास पलंग के नीचे रखी अलमारी की चाबी उठाया और ताला खोलकर सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें