फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा नहीं करने पर नपेंगे जेई व एसडीओ

Mon, 14 Mar 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग के मुख्य और अधीक्षण अभियंता ने राजस्व वसूली समीक्षा के दौरान कहा कि विद्युत बकाया वसूली अभियान में तेजी लाई जाएगी। सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जाएगी और राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर अवर अभियंता व एसडीओ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पीके जैन और अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने जिला परिषद स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचकर विद्युत बकाया की हकीकत जानी। उन्होंने अधिशासी अभियंता को बकाया वसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर श्रेणी के उपभोक्ताओं की सूची तलब कर बकाया की स्थिति जानी। राजस्व बकाया में फिसड्डी अधिकारियों की क्लास लेते हुए उन्होंने स्पष्ट रुप से कड़े लहजे में चेतावनी देेते हुए हर हाल में मार्च माह में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को कहा।


खासतौर पर औद्योगिक और वाणिज्यिक श्रेणी उपभोक्ताओं की सूची बनाकर एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों से शत-प्रतिशत वसूली की जाए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसान उपभोक्ताओं यानी नलकूप संयोजनधारी उपभोक्ताओं को छोड़कर हर श्रेणी के उपभोक्ताओं की सूची के अनुसार वसूली अभियान चलाने को कहा। अधिक बकाया होने पर कनेक्शन काटने और बकाया अदा किए बिना कटा संयोजन जुड़ा पाए जाने पर ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि छह महीने या इससे अधिक समय तक विद्युत बकाया वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर अभियान चलाया जाए और उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं से हर माह विद्युत बिलिंग व्यवस्था सुधारकर बिलिंग कंपनी से शत-प्रतिशत बिलिंग कराएं। ओवरलोड वाले स्थानों को चिह्नित किया जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। उन्होंने अवर अभियंताओं से विद्युत वसूली के साथ क्षेत्रों में रोस्टिंग के हिसाब से विद्युत आपूर्ति मुहैया कराए जाने को कहा। उन्होंने लिपिकों से ईमानदारी और लगन के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विदित हो कि राजस्व वसूली का वार्षिक लक्ष्य 101.06 करोड़ रुपये है। इसके सापेक्ष अब तक 70 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।


बैठक में अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी द्वितीय प्रेमचंद, उपखंड अधिकारी तृतीय महरौनी अरविंद गौतम, तालबेहट उपखंड अधिकारी चतुर्थ महेश विश्वकर्मा, अवर अभियंता पंकज मौर्य, जितेंद्र चौरसिया, चंद्रप्रकाश, अजय कुमार, रमेश प्रसाद कुशवाहा, वरिष्ठ लेखाकार रमेश चंद्र, आरके सिंह, त्रिलोक प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें