ललितपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को नायब तहसीलदार घनेंद्र कुमार तिवारी महरौनी खुर्द में छापामारी की, यहां पर उन्होंने मौके से जेसीबी मशीन व डंपर को पकड़ा। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश को महरौनी खुर्द में अवैध खनन की सूचना मिली, जिसमें उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार व खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर अवैध खनन में लिप्त जेसीबी व डंपर को पकड़ कर खनिज अधिनियम की धाराओं में सीज कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संवाद