संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को सात केंद्रों पर होगी। इसमें 2643 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा शनिवार को होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। 2643 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। राजकीय इंटर कॉलेज बार, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा, एसवीएम विद्यालय महरौनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट में परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए स्क्वायड का गठन किया गया है। स्क्वायड टीम परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करती रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का विवरण
परीक्षा केंद्र का नाम - परीक्षार्थियों की संख्या
जीआईसी बार - 334
किसान इंटर कॉलेज बिरधा - 463
जीआईसी ललितपुर - 480
जीजीआईसी ललितपुर - 277
सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा - 461
एसवीएम विद्यालय महरौनी - 481
जीजीआईसी तालबेहट - 147
योग - 2643
-
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सात केंद्राें पर होगी। सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक