फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अक्टूबर को खोली जाए जामनी नहर, 9 ग्राम प्रधानों ने डीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
betwa river - फोटो : betwa river
विज्ञापन
सिंदवाहा। मौसम की मार से खरीफ की फसल का नुकसान झेल चुके किसान रबी की फसल से हाथ नहीं धोना चाहते हैं। ग्राम सिंदवाहा, समोगर, सिलावन, बैरवारा, जरया, ककरूआ, नैनवारा, सैदपुर, वडगाना आदि ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते समय नौ ग्राम प्रधानों सहित रामकुमार नायक ने डीएम से 20 अक्तूबर तक नहर को खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामों के समस्त कृषक समुदाय ने खरीफ की फसल में नुकसान झेला है और किसानों ने कर्ज लेकर रबी की फसल बोई है। अगर 20 अक्तूबर तक नहर नहीं खोली गई तो किसानों को एक बार फिर नुकसान झेलना पड़ेगा। इस क्षेत्र का कृषक खरीफ की फसल की बर्बादी से टूट चुका है, विगत वर्ष नहर के देर से खोले जाने पर भारी नुकसान हुआ था, दलहन फसलों की उपज आदि से भी कम रह गई थी। इसलिए इस वर्ष अच्छी फसल की उम्मीद लगाए कृषक प्रशासन से उम्मीद जता रहा है। उन्होंने जामनी बांध की दाईं और बाईं नहर को 20 अक्तूबर तक खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें