फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन धर्मशाला से बर्तन और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल स्थित जैन मंदिर की दीवार फांदकर चोरों द्वारा पीछे स्थित धर्मशाला में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन

ग्राम साढ़ूमल में स्थित दिगंबर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष हुकुमचंद जैन एवं अन्य सदस्यों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरी की नियत से चोर मंदिर में घुसे लेकिन वहां नाकाम होने पर धर्मशाला के कमरों में रखे बर्तन एवं अन्य सामग्री चुरा ले गए। सीसीटीवी में चोरों के हुलिया के आधार पर सही शिनाख्त की जा रही है और गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल उक्त प्रकरण में मड़ावरा पुलिस द्वारा आवश्यक जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को पूंछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
ताला तोड़कर मंदिर की दानपेटी से उड़ाई नकदी
मड़ावरा। चोरों ने मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरा मामला थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम भौंती का है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में स्थित रामजानकी मंदिर में चोरों ने दानपेटी में रखे हजारों रुपये चोरी कर लिए। शाम को जब पुजारी मंदिर में पहुंचे तो दानपेटी का ताला टूटा मिला, जिसमें से नकदी गायब थी। वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा मौका मुआयना करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें