शहर के जगदीश मंदिर से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा अबकी बार नहीं निकलेगी। केवल चुनिंदा लोगों के साथ मंदिर और आसपास के क्षेत्र घंटाघर से घूमकर वापस मंदिर में यात्रा संपन्न होगी। जिले में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का बड़ा महत्व है। यात्रा में शहर के अलावा आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ होती है, लेकिन कोरोना के कारण अबकी बार यात्रा सांकेतिक ही निकलेगी। इसके तहत मंदिर के पास घंटाघर घूमकर ही यात्रा को पूरा कर लिया जाएगा।