फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्रामीणों को सियार नेकाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील तालबेहट के ग्राम पुरापाचौनी के दो ग्रामीणों को सियार ने हमला करके काट लिया। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में बीते रोज शाम करीब पांच बजे वह घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक सियार आया और हमला कर दिया। ग्रामीण हीरा लाल पुत्र झल्लू सहरिया और राजाराम पुत्र धनसिंह सहरिया ने जैसे-तैसे बचाव किया, लेकिन तब तक उसने काट लिया। एक ग्रामीण के हाथ और दूसरे के पैर में काटने से घाव हो गया है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया। इस पर भीड़ इकट्ठी हो गई और सियार भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उपचार कराया और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें