फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीएम नमामि गंगे ने ग्राम कचनौंदा में हर घर जल नल योजना का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव ने हर घर जल नल योजना के तहत जिन गांवों सप्लाई प्रारंभ कर दी है। उन गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम कचनौंदा में घर-घर जाकर पेयजल आपूर्ति का जायजा लिया, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिसको पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड बिरधा के ग्राम कचनौंदा में हर घर जल नल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया, यहां पर उन्होंने घरों पर संयोजनों की जांच की, साथ पानी सप्लाई के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। एडीएम नमामि बताया कि प्रत्येक ग्रामीण को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर घर जल नल योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को शुद्धपेयजल पहुंचाया जाएगा। जनपद में इसके लिए 15 योजनाएं निर्माणाधीन है, करीब सात योजनाएं परीक्षण पर चल रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें