फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों को अच्छी शिक्षा और परिवेश देना सब की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना गरीब तबके के बच्चों के लिए की गई है। यहां व्यवस्थाएं बेहतर रखें। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने यह निर्देश धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय की समीक्षा में दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छा परिवेश, खाना, स्वास्थ्य, शिक्षा व खेल में पारंगत करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। मेडिकल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, फोल्डिंग बेड, बीपी मशीन, थर्मामीटर, ईसीजी मशीन, नेबुलाइजर, सिल्वर नाइट्रेट आदि रखें। सभी छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया जाए। विद्यालय में प्रवेश करने वाले कार्यदायी संस्था के वर्करों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए।
विज्ञापन

विद्यालय में छात्र समितियों (सफाई समिति व मेस समिति) का गठन कर बच्चों से व्यवस्थाओं का अंकन करवाया जाए। उन्होंने मेस में जाकर बच्चों को दिए जा रहे भोजन को चखकर गुणवत्ता परखी। मंडलायुक्त ने छात्रावास में बच्चों के कक्षों को देखा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमरे व शौचालय गंदे न मिलें। 15 दिनों के अंतराल पर उच्चाधिकारी निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। इस दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कलमाकांत पांडेय, उपश्रम आयुक्त झांसी किरण मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत राहुल आदि उपस्थित रहे।
0000
... तो प्रधानाचार्य पर होगी कार्रवाई : मंडलायुक्त ने कहा कि यदि बच्चों की शिकायत पर उनका उत्पीड़न हुआ तो प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए विद्यालय में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम को जिलाधिकारी कार्यालय से जोड़कर निगरानी करें। लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए अधिशासी अभियंता को स्वतंत्र फीडर का शीघ्र कराने के निर्देश दिए। बच्चों को ठंड में गर्म पानी की उपलब्धता के लिए सोलर गीजर लगवाने को कहा। -
विज्ञापन

सौर नदी पर पुल बनवाने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
जाखलौन। मंडलायुक्त को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। बताया कि सौर नदी पर पुल न होने से मुड़ारी के ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा होती है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए नदी से निकलने को मजबूर हैं। धौर्रा जाने के लिए इस नदी को पार करना होता है। नदी में मगरमच्छ हैं, जो लोगों पर हमला कर देते हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पुल निर्माण की मांग उठाई। ज्ञापन पर भारौन प्रधान देवी सहरिया, पूर्व प्रधान ओपी यादव, जयराम रजक, शंकर सिंह, मुलायम, देशराज सिंह, रघुवीर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें