फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्यालय स्टाफ को चेतावनी जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। एक बार स्पष्टीकरण देने के बाद भी विद्यालय स्टाफ द्वारा अपने कार्य और व्यवहार में बदलाव न करने से नाराज खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय स्टाफ को अंतिम चेतावनी का नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा भुवनेंदु अड़जरिया ने बृहस्पतिवार को विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बांसी-3 के स्टाफ को नोटिस दिया। कहा कि एक अगस्त को विद्यालय सुबह 8:03 बजे तक बंद था। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर प्राप्त हुई है। कक्षा कक्ष में ताला लटका मिला। बाद में उपस्थिति पंजिका पर केवल सहायक अध्यापक के हस्ताक्षर अंकित पाए गए। इस पर न तो विद्यालय आने का समय अंकित है, न ही जाने का। पूर्व में भी विद्यालय कई बार बंद मिलने और अध्यापक की अनुपस्थिति के संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके संबंध में पूर्व में भी नोटिस जारी करते हुए पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन स्टाफ द्वारा अपने कार्य और व्यवहार में बदलाव न लाते हुए हठधर्मिता दिखलाई जा रही है, जो कि कर्मचारी नियमावली के विरुद्ध है। अंतिम बार चेतावनी देते हुए साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें