ललितपुर। ब्लॉक बिरधा के ग्राम मसौराखुर्द में दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वास्थ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. खुशबू सिद्दीकी ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों को आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी न हो।इसमें शिक्षिकाओं व छात्राओं ने महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, मातृत्व, गर्भधारण, परिवार नियोजन व पोषण के प्रति जानकारी देकर आयरन की गोलियां वितरित की।
प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहती है। ऐसे में उन्हेें जागरूक कर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ जेएस तोमर ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय की छात्राओं को आगे आना चाहिए। इससे महिलाओं में जागरूकता आएगी। इस दौरान चेलसी जैन, सपना चक्रवर्ती, रीमा यादव, एकता शर्मा, नितिन जैन, सुमिता पांडेय, नीतू शर्मा, महेंद्र झा, अंशुल दुबे, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।