ललितपुर। जनपद में चना बीज घोटाला की जांच पूरी हो गई है। टीम ने दो दिन गांवों में भ्रमण कर किसानों ने जानकारी ली। रविवार देर रात टीम वापस लौट गई।
वर्ष 2023 में शासन द्वारा कलस्टर योजना के तहत शत-प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण किया गया था। इसमें चना के बीज वितरण में घोटाला की शिकायत मिली थी। इसकी जिलाधिकारी ने जांच कराई थी। इसमें बीज वितरण से लेकर अनुदान राशि तक में घोटाला पाया गया था। इस पर डीएम अक्षय त्रिपाठी ने शासन को जांच के लिए पत्र लिखा था। शासन की टीम ने शनिवार को जिले में डेरा डाल लिया और दो दिन जांच की। इसमें इमलिया, कारीटोरन व बम्हौरी खड़ैत में लाभार्थी किसानों ने पूछताछ की गई। रविवार को टीम ने ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा व ब्लॉक बिराधा अंतर्गत ग्राम पटऊवा और बारौद में जांच की। जांच के बाद शासन की टीम वापस हो गई है।