फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खून का सौदा करने की जांच आज होगी पूरी, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से पांच हजार रुपये में रक्त का सौदा करने की जांच आज पूरी हो जाएगी। इसकी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज, शासन को भेजेगा। जांच उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई है, अब लोगों की निगाहें कार्रवाई पर टिकी हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों से पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलना बताया जा रहा है।
ब्लड बैंक के पास पांच हजार रुपये में खून उपलब्ध कराने का मामला प्रकाश में आया था। इसका संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जांच कराने के निर्देश दिए थे। प्राचार्य ने चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच बिठा दी थी। इसमें जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मीनाक्षी सिंह, ऑर्थो सर्जन डॉ. केके मिश्रा, सर्जन डॉ. विशाल जैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार को शामिल किया गया था। जांच टीम को सात दिन का समय दिया गया था। टीम ने कई लोगों के बयान लिए। टीम शुक्रवार को जांच पूर्ण कर इसकी रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपेगी।
विज्ञापन

-
यह था मामला
19 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर संयोजक अमन सोनी अपने एक परिचित के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां एक युवक ने उनसे अस्पताल आने के बारे में पूछा। अमन सोनी ने ओ पॉजिटिव ब्लड की जरूरत बताई थी। इसके एवज में युवक ने पांच हजार रुपये मांगे थे। अमन ने इसका वीडियो बनाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर डिप्टी सीएम ने जांच के निर्देश दिए थे।

एसएनसीयू में बच्चे की देखरेख मामले में चल रही जांच, लेबर रूम से हटाई गईं तीन स्टाफ नर्स
जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में एक वार्ड आया द्वारा बच्चे की देखरेख के एवज में पांच सौ रुपये मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। प्राचार्य डाॅ. डी नाथ ने जांच बिठा दी थी। साथ ही लेबर रूम में कार्यरत तीन स्टाफ नर्स सुमन, तस्लीम व वंदना शर्मा के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया गया है। इनमें दो को जिला अस्पताल में व एक को प्रसवोत्तर केंद्र के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। जिला अस्पताल से तीन स्टाफ नर्स को लेबर रूम में लगाया गया है।
विज्ञापन

-
जिला महिला अस्पताल में तीन स्टाफ नर्स के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। दो को जिला अस्पताल व एक को पीपीसी में लगाया गया है। वहीं जिला अस्पताल से तीन स्टाफ नर्स को लेबर रूम में लगाया गया है।
- डाॅ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें