फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र से इनवर्टर और बैटरी चोरी

विज्ञापन
कैप्सन - चोरों ने गेट तोड़ा - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम तरगुवां में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र से अज्ञात चोरों ने इनवर्टर और बैटरी चुरा ली। ब्लॉक संसाधन केंद्र के अनुचर हरिश्चंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि सोमवार को सुबह जब तरगुवां में बीआरसी केंद्र का ताला खोला तो देखा की अज्ञात चोर पीछे के लोहे के दरवाजे को तोड़ कर वहां रखे इनवर्टर और बैटरी को चुरा ले गए। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। वहीं लोगों को आशंका है कि इस समय कोरोना वायरस की वजह से जगह-जगह पुलिस गश्त लगा है। ऐसी स्थिति में किसी आपसी व्यक्ति ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुुमार वर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें