फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिक्षक जनार्दन करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
शिक्षक जनार्दन शुक्ला - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय शांति खेल महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन दिसंबर 2020 को हरदोई में हुआ था। इसमें जिले के जखौरा ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाई के शिक्षक जनार्दन शुक्ला को पांच किलोमीटर पैदल चाल में प्रथम स्थान मिला था। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उनका चयन दूसरी बार किया गया है। यह प्रतियोगिता आगामी 28 जनवरी से एक फरवरी तक नेपाल के पोखरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही है जहां जनार्दन शुक्ला भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें