फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों की हुई सघन जांच

Thu, 04 May 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
petrol pump - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर के दो पेट्रोल पंपों पर मशीनों की टेस्टिंग व चिप की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

 एसडीएम सदर रमेश चंद्र तिवारी के अनुसार उनके साथ जांच दल सबसे पहले बस स्टैंड के पास अभिलाषा फिलिंग स्टेशन पर पहुंचा। यहां पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स आफीसर अनूप व इंजी. सुनील ने पेट्रोल पंप के मशीन खुलवाकर जांच की। सबसे पहले पांच लीटर के उपकरण में तेल भरकर पेट्रोल की टेस्टिंग की गई। इसके बाद पल्सर व चिप को देखा गया। इसके बाद जांच दल गेदालाल पेट्रोल पंप पहुंचा। यहां भी जांच की गई।  जांच दल को कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जांच दल में जिला पूर्ति अधिकारी डीएसराम, पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार, बाट-माप निरीक्षक चरन सिंह शामिल रहे। मालूम हो कि लखनऊ के पेट्रोल पंपों में घटतौली का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद सभी जगह पेट्रोल पंपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें