फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीमा कंपनी की टीम ने किया बारिश से नष्ट फसलों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
गदयाना (ललितपुर)। ग्राम गदयाना में प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत बीमा कंपनी की टीम ने अतिवृष्टि से नष्ट फसलों का सर्वे किया।
विज्ञापन

कंपनी के जिला कॉर्डिनेटर रामगुलाम राजपूत ने टीम के साथ खेतों पर जाकर फसल के नुकसान का सर्वे किया। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज की थी, उन्हीं का सर्वे चल रहा है। जो किसान अपनी फसल क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज नहीं करा पाए, वे क्रॉप बीमा का एप डाउनलोड कर उस पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सर्वे तहसील स्तर पर टीम गठित कर किया जा रहा है। जिला कॉर्डिनेटर के अलावा तहसील प्रभारी यादवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान ओमकेश, सुंदरपाल यादव, भरत यादव, राजेश साहू, उमाशंकर श्रीवास्तव, पप्पू अहिरवार, विनोद झा आदि मौजूद रहे। संवाद
000000000000
ग्रामीणों ने फसल नुकसान का मांगा मुआवजा
सौजना। महरौनी ब्लॉक के ग्राम सौजना के किसानों ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण वह लोग विभाग की नाकामियों से परेशान हैं। उन्होंने गांव में अनुभवी लेखपाल की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि उन्हें फसल बीमा, कृषि ऋण बीमा व अन्य प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अधिकांश गांवों में अतिवृष्टि से फसल नुकसान के मुआवजे के संबंध में कंप्यूटर फीडिंग चल रही है, लेकिन सौजना का कोई अधिकारी कर्मचारी सुध नहीं ले रहा है। हर वर्ष यहां के किसान उपरोक्त योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने अतिवृष्टि से नष्ट फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर रामपाल सिंह, गगन बिहारी, संदीप जैन, धांसू आदि लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें