फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चंदेरा औद्योगिक आस्थान में बिजली समस्या के समाधान के दिए निर्देश

Wed, 30 Sep 2026 01:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में औद्योगिक विकास और निवेशकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चंदेरा औद्योगिक आस्थान में बिजली समस्या के समाधान पर बात हुई। अधिशासी अभियंता ने रोडा से विद्युत आपूर्ति का प्रस्ताव रखा। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने इस संबंध में कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में अग्निशमन सुरक्षा प्रणाली जल्द पूरी करने को कहा। नगर पालिका को चंदेरा में पार्क का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। एसडीएम सदर ने धारा 80 में हुए संशोधन की जानकारी दी। जनपद ललितपुर में स्टार्टअप्स और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना हेतु एक पीपीटी प्रस्तुत की गई। निवेशकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल, अग्निशमन अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें