फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर योजना : हर कक्षा से पांच-पांच छात्र होंगे चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुरू की गई इंस्पायर अवार्ड योजना को लेकर पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए कक्षा छह से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं से विज्ञान को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। यह सुझाव ऑनलाइन भेजे जाएंगे। छात्र के सुझाव चयनित होने पर छात्र को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इससे छात्र मॉडल बना पाएंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों में शैक्षिक स्तर सुदृढ़ बनाने और अध्ययनरत छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए शासन तमाम कई कर रहा है। इसी क्रम में बच्चों में शैक्षिक विज्ञान को लेकर छात्रों में रुचि पैदा करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना शुरू की गई है। योजना के तहत छठवीं से आठवीं कक्षा तक के छात्रों से विज्ञान को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। यह सुझाव ऑनलाइन भेजे जाएंगे। निजी और सरकारी दोनों स्कूल के छात्र सुझाव दे सकेंगे। योजना के अनुसार कक्षा छह से आठवीं तक के प्रत्येक विद्यालय से पांच सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के सुझाव को 15 सितंबर तक अपलोड किया जाएगा। छात्र का सुझाव पसंद आने पर विभाग छात्र के खाते में 10 हजार की राशि जारी करेगा। इस राशि से छात्र मॉडल बना पाएंगे। यह मॉडल विकास खंड, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में छात्र प्रस्तुत करेगा। इंस्पायर एवार्ड योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों के कक्षा से छह से दसवीं तक के छात्र भी आवेदन करेंगे। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन पोर्टल के माध्यम से लिए जा रहे हैं। जो कि 15 सितंबर तक लिए जाएंगे। इसके लिए सभी ब्लॉक व नगर क्षेत्र में नोडल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें