फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: जहरीला कीड़े के खाने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खेत पर मां-पिता के साथ मौजूद एक वर्षीय बच्चे की जहरीले कीड़े के खाने से मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अन्तर्गत ग्राम खजुरिया निवासी संतोष प्रजापति शनिवार को अपनी पत्नी व एक वर्षीय पुत्र योगेंद्र के साथ दोपहर को खेत पर गया था। शाम करीब चार बजे संतोष ने अपने पुत्र को खेत में ही आम के पेड़ के नीचे बैठा दिया। इसके बाद वह स्वयं पत्नी के साथ फसल को काटने लगा। इसी दौरान खेत पर मौजूद अन्य बच्चों ने देखा कि योगेंद्र ने किसी कीड़े को मुंह में गटक लिया। इसकी जानकारी बच्चों ने संतोष को दी तो वह भागकर मौके पर पहुंचा। अभी संतोष अपने पुत्र योगेंद्र के मुंह से कीड़ा निकाल ही रहा था कि योगेंद्र को खून की उल्टियां होने लगी। आनन फानन में वह लोग योगेंद्र को लेकर महरौनी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। योगेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें