फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधूरे आवास और गंदगी का अंबार खोल रहे विकास की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्जुन खिरिया (ललितपुर)। ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम बनयाना के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। वर्षों पहले डाला गया खड़ंजा उखड़ गया है और नालियां न बनी होने के कारण सड़क पर कीचड़ जमा हो रहा है। इसके बीच से ग्रामीण और स्कूली बच्चे निकलने को विवश हैं। चार साल पहले बने प्रधानमंत्री आवासों में आज भी लिंटर नहीं पड़ा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से नालियों में कीचड़ भरा है, जिस कारण मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है। सचिवालय के पास लगे हैंडपंप के आसपास गंदगी फैली है। सहरिया बस्ती की हालत तो और भी खराब है। यहां हैंडपंपों के फाउंडेशन न होने से गंदा पानी भरा हुआ है। चार साल पहले बने नौ आवासों में चार आज भी अधूरे पड़े हैं। लाभार्थी इन आवासों की छत पर पॉलिथीन डालकर काम चला रहे हैं तो किसी आवास में गेट तक नहीं लगा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में कैलाश, नत्थू , मुकेश प्रकाश आदि ने कहा कि शिकायत के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। गांव में अभी तक रोजगार सहायक की नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन

0000
खुले में रखा मॉनीटर व माउस : ग्रामीणों ने बताया कि सचिवालय में खुले एक कमरे में कंप्यूटर का मॉनिटर और माउस ही रखा है,जबकि सीपीयू और कीबोर्ड निलंबित कर्मचारी के घर रखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें