ललितपुर। जनपद में ग्राम पंचायत गेवरा गुंदेरा के बाद अब ब्लॉक तालबेहट के ग्राम कड़ेसरा, बिगारी और ब्लॉक महरौनी के ग्राम निवारी में सोलर चक्की लगाई गई है। इससे इन ग्राम पंचायतों की आमदानी में बढ़ोतरी होगी।
ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए वहां पर सोलर चक्की लगाने की योजना तैयार की जा रही है। सबसे पहले विकास खंड तालबेहट की ग्राम पंचायत गेवरा गुंदेरा में सोलर चक्की लगाई गई। इससे ग्राम पंचायत को प्रतिमाह 20 से 25 हजार रुपये की आमदानी हो रही है। अब तीन और ग्राम पंचायतों में यह सोलर चक्की स्थापित कर दी गई है। ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन के निर्देश पर यह कार्य किए जा रहे हैं। इससे ग्राम पंचायत स्वयं अपनी आय निर्धारण कर गांव का विकास कर सके। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने बताया कि सोलर चक्की तीन गांव में लगाई जा रही है।