बालाबेहट (ललितपुर)। बिरधा की ग्राम पंचायत बालावेहट के मजरा सलैया में शराब की बिक्री व सेवन को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत कर प्रतिबंध लगा दिया। शनिवार को गांव के शिव मंदिर पर हुई बैठक में इसका फैसला सर्वसम्मति से हुआ। पंचायत में निर्णय लिया गया कि जो भी आदमी शराब का सेवन किए मिलेगा उस पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शराब की बिक्री करने पर 11000 दंड लगाया जाएगा और सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र भी जारी किया। जिस पर इमरत सिंह, लखन सिह, सचिन सिंह, अमित, मेरबान सिंह, रुपेश, राहुल के हैं।