फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परीक्षा में पास न होने पर मर जाने को कहने व दहेज प्रताड़ना का ससुरालीजनों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पीएसी कर्मी की पत्नी मोनिका पटेल के जान देने के मामले में मृतका के पिता ने पति पर पुलिस भर्ती परीक्षा में पास न होने पर मर जाने की बात कहने और दहेज में कार के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा खुर्द निवासी निर्भान पटेल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने पुत्री मोनिका की शादी 15 मई 2023 को पीएसी में तैनात युवक से की थी। शादी में करीब 22 लाख रुपये का दान दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे और चार पहिया वाहन की मांग करते थे। मोनिका का पति व अन्य ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोपी उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। खाना व कपड़े तक के लिए परेशान करते थे। शादी के तीन माह बाद ही मोनिका पटेल नगर में अपने मामा के यहां किराए पर पति के साथ रहने लगी। पति अपनी नौकरी पर चला जाता था, लेकिन जब लौटकर आता तो कार न मिलने का ताना मारकर प्रताड़ित करता था। यह बात मोनिका ने अपनी मां लाड़कुंवर को बताई।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि मोनिका का पति उसे जबरदस्ती पुलिस में नौकरी कराना चाहता था। इसी कारण मोनिका को पुलिस परीक्षा की तैयारी भी कराई थी। पति ने मोनिका के परीक्षा में पास न होने पर तलाक देने की धमकी दी थी। 17 फरवरी को मोनिका ने परीक्षा दी। शाम करीब सात बजे मोनिका के पति ने फोन किया और पेपर कैसा गया, इसके बारे में पूछा। मोनिका ने कहा-पेपर ठीक ही हुआ है। इस पर आरोपी पति ने परीक्षा में पास न होने पर मर जाने की बात कही। ये सभी बातें मोनिका के साथ रह रहे उसके भाई शैलेंद्र ने सुनी थी। पिता ने आरोप लगाया कि इन्हीं बातों के चलते उसकी पुत्री मोनिका ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


फोटो-14
इकलौती बिटिया की फोटो निहार रही मां
इकलौती पुत्री मोनिका के आत्महत्या करने का सबसे ज्यादा सदमा उसकी मां लाड़कुंवर को लगा है। रो-रोकर उसकी हालत खराब है। वह अपनी पुत्री की फोटो को सामने रखकर एकटक निहार रही है। उसकी आंखों से आंसू बह रहे हैं। नाते रिश्तेदार व परिजन लाड़कुंवर को समझा रहे हैं, लेकिन वह एक ही बात कह रही है कि उसकी पुत्री के बदले वह मर जाती तो ठीक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें