फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: निर्माण के चार माह में उखड़ी सड़क बारिश बाद मरम्मत का आश्वासन देकर भूले सिंचाई विभाग के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में गोविंद सागर बांध की बाईं नहर पर सिंचाई विभाग ने सड़क का निर्माण कराया था। मगर सड़क निर्माण के चार माह में ही खस्ताहाल हो गई। विभाग ने नोटिस देकर बारिश बाद मरम्मत का आश्वासन दिया, लेकिन बारिश समाप्त होने के तीन माह बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। अब विभागीय अधिकारी दोबारा नोटिस देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने गोविंदसागर बांध की बाईं नहर पर मोहल्ला करीमनगर से आजादपुरा व पिसनारी से आरटीओ कार्यालय रामनगर तक अप्रैल 2022 में सड़क का निर्माण कराया था। सड़क का निर्माण पूरा भी नहीं हो सका और सड़क उखड़ गई। इसके अलावा पिसनारी में सड़क से गिट्टी निकल गई।
मामले की शिकायत पर सिंचाई विभाग ने ठेकेदार को नोटिस दिया। जिस पर ठेकेदार ने बारिश के बाद सड़क के पुन: निर्माण का आश्वासन दिया। लेकिन बारिश के तीन माह बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई। हालात यह हैं कि पिसनारी में सड़क की गिट्टी निकलकर बाहर आ गई है। जगह-जगह गड्ढे हैं। मार्ग में डामर दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश के बाद भी नहीं हुई जांच
सड़क के निर्माण के चार माह में उखड़ने के मामले में तत्कालीन मंडलायुक्त ने गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक सड़क की गुणवत्ता तो दूर गड्ढों तक को भरा नहीं गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला में नहर पर डाली गई सड़क निर्माण के बाद ही उखड़ गई थी। इसकी गुणवत्ता की जांच कराई जाए। सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ कराया जाए।
- प्रकाश कुशवाहा
नहर की सड़क उखड़ने से हालत अधिक खराब हो गई है। दो पहिया वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं।
- मनोज शर्मा
गोविंद सागर बांध की बाईं नहर में डाली गई सड़क के उखड़ने पर ठेेकेदार को दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- मनमोहन सिंह, अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें